पंचकुला: (राजकुमार):पहला भंडारा सुकन्या एवं राजेश कुमार जी (#838, सेक्टर 12a, पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया, जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया। राजेश कुमार जी द्वारा ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी गई है।दूसरा भंडारा मनीष बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 32 चंडीगढ़ में लगाया गया और तीसरे भंडारे की सेवा दुर्गा ऑटो के सहयोग से कालका में रही। दोनों स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल,ईशान कुमार, सोनल अरोड़ा, दिनेश सिंगला, सुभाष जैन एवं गिरिजेश राय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने पधारे हुए सभी आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया।






