नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर

पठानकोट, (तानिया रोहिल्ला): नाभा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक देव मान के आपा खोने और एक युवक की अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटाई करवाने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा विधायक और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने मांग की है कि नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सत्ता के नशे में चूर हैं और अहंकार उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कारण नाभा में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर लगने पर हलका विधायक देव मान ने पहले युवक का पीछा किया और फिर अपने सुरक्षाकर्मियों से उसकी पिटाई करवा दी।शर्मा ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या आम आदमी पार्टी ने जनता से इसी बदलाव का वादा किया था? लोगों का सेवक बनने का दावा करने वाले नेता आज मामूली-सी बात पर लोगों को पीट रहे हैं। क्या पंजाब की जनता ने इन्हें इसी लिए चुना था? उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेताओं की रग-रग में वीआईपी कल्चर बस गया है। नाभा में जो कुछ हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को लातें मारी जा रही हैं। यह किसी भी जनप्रतिनिधि का आचरण नहीं हो सकता।भाजपा नेता ने कहा कि ये लोग खुद को हीरो और जनता को कीड़े-मकोड़े समझने लगे हैं। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह विधायक ही क्यों न हो।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *