पंजाब-हरियाणा में करीब 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर, पीजीआई के बाहर जरूरतमंदों के लिए लगाया लंगर

मोहाली (राकेश मिश्रा) :राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब की कारोबारी एवं कांग्रेस नेता हैप्पी मलिक द्वारा मोहाली के झामपुर में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीबन 200-250 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर 181 यूनिट रक्तदान एकत्रित जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर हैप्पी मलिक ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए पंजाब और हरियाणा में करीब 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है।रक्तदान शिविर के उपरांत हैप्पी मलिक द्वारा चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के बाहर बेसहारा लोगों एवं मरीजों के परिजनों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के बाहर दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को कई बार भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध करवाना मानवता की सच्ची सेवा है।हैप्पी मलिक ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी एक जुझारू, कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित कांग्रेस नेता हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर और लंगर जैसे सेवा कार्य आयोजित करने का उद्देश्य समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। देश की तरक्की में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाएं तो वे समाज और देश को उन्नति की राह पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान रक्तदाताओं और समाजसेवा से जुड़े लोगों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *