पंजाब:अमृतसर में डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : पंजाब के अमृतसर में बीती रात अज्ञात हथियारबंद युवकों ने डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है जब थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह गश्त पर थे। पंजाब पुलिस महानिदेशक ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन निवासी एएसआई हरजीत सिंह गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात थे। गुरुवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच वह दाना मंडी इलाके में पुलिस ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को तुरंत अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत नहीं संभल सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। घटना के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। सम्मान स्वरूप सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का चेक शहीद के परिवार को दिया जाएगा। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *