पितृ पक्ष में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

पंचकूला (राज कुमार) : पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग, मनीष बंसल, मदनलाल बंसल, राजकुमार गोयल, सत्य भगवान सिंगला, विजय गर्ग ने पितृ पक्ष के इन भंडारों का शुभारंभ किया और पक्षियों को दाना डाला। पहला भंडारा 11:50 से प्रभु इच्छा तक सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया। यह भंडारा श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से लगाया गया जिसमें लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पक्षियों को दाना भी डाला गया। दूसरा भंडारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया। तीसरा भंडारा तरसेम गर्ग जी के सहयोग से ऑटो मार्केट मनीमाजरा में लगाया गया। चौथा भंडारा सुभाष जगनानी जी के सहयोग से बरवाला में लगाया गया।पांचवां भंडारा लल्लन जी के सहयोग से सेक्टर 82 मोहाली में लगाया गया। और छठे भंडारे की सेवा श्याम लाल जी के सहयोग से मोहाली में रही। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। मुकेश बंसल और राकेश गोयल ने बताया कि ट्रस्ट के सभी सदस्य पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त गौ सेवा, पक्षियों को दाना पानी की सेवा और भंडारों की सेवा को अपना संकल्प मानकर सेवा कार्यों में अपना योगदान देकर ट्रस्ट का मान बढ़ा रहे हैं। भंडारों की सेवा के समय पुनीत बंसल, विकास गोयल, अभिषेक गुप्ता, मनीष शर्मा, अनिल गोयल, नरेश सिंगला, परवीन गोयल, अंशुल बंसल, सुनील जैन, प्रदीप बंसल, जीवन बब्बू, दिनेश सिंगला, सुदेश जिंदल, गिरिजेश राय, संदीप जिंदल, पवन गर्ग, सुभाष जैन एवं ब्रिज मोहन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी स्थानों पर ट्रस्ट ने बड़े भाव से राहगीरों को भोजन प्रसाद खिलाया और पितरों से सभी के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। भंडारों के उपरांत ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णनकोलकाता से दिल्ली तक की पैदल यात्रा से कर चुकी आर्किटेक्चर पर शोध

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 12वें इन्स-आउट प्रदर्शनी में भाग लेते हुए प्रसिद्ध महिला आर्किटेक्चर एवं बेंगलुरु स्थित ‘एथोस’ की…

    पीएचडीसीसीआई इन्स-आउट में आर्किटेक्चर को मिनिमलिज़्म से मैक्सिमलिज़्म पर किया मंथन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय इन्स-आउट प्रदर्शनी की शुरूआत शुक्रवार को सेमिनार के माध्यम से हुई। इसमें देश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *