पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

पांचवा आयाम
अंबाला : (निखिल सोबती)
स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होने अम्बाला शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को फूल-माला पहनाकर प्रोत्साहित भी किया। इससे पहले पूर्व मंत्री का यहां पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों, पार्षदगणों व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र सहरावत, मेयर अक्षिता सैनी विशेष रूप से मौजूद रही।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर सभी को स्वच्छता के बारे जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। स्वच्छता को अपनाकर हम अपने शहर, कस्बे, मोहल्ले व प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि 17 जुलाई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद जिले में मां जयंती देवी की पवित्र धरा पर कल आ रहे हैं। इस मौके पर वह देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर लोगों को यह सौगात समर्पित करने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नए-नए आयाम स्थापित करने का काम किया जा रहा है। देश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा में जींद जिले में आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह एवं जोश है।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पिछले चार दिन से स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां पर नगर निगम, पार्षदगण व अन्य लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। स्वच्छता को अपनाकर हमें जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर यह भ्ीा कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणावासियों के लिए एक गौरवशाली दिन है। इस दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री करोड़ों रूपए की अनेकों परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वहीं अनेकों सौगातें भी प्रदेशवासियों को देने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला-काला आम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भी कल उदघाटन होगा। जींद से आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल प्रक्रिया के माध्यम से दिखाने का काम किया जाएगा। अम्बाला में भी पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा।

– पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इसके उपरांत माडल टाउन स्थित अपने निवास स्थान पर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। उन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी कार्य उनके संज्ञान में लाए जाएंगे, वे सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। जन सुनवाई के तहत लोगों ने पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पैंशन संबधी समस्या, बरसाती पानी की निकासी की समस्या के साथ-साथ अन्य समस्याओं के समाधान बारे लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं का समाधान करने बारे गुहार लगाई। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। कुछ समस्याओं बारे उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का निदान करने बारे निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र सहरावत, मेयर अक्षिता सैनी, पार्षद राजेश मेहता, पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना, पार्षद निकुंज चावला, पार्षद गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, पार्षद मोनिका मल, पार्षद कमलकांत गुप्ता, पार्षद हितेष जैन, आशीष टक्कर के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर 19 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

    पांचवा आयामकालका :(राजकुमार) हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त के प्रस्तावित पंचकूला दौरे को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी मेंप 19 जुलाई (रविवार) को सुबह 11…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *