फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा नया बल : राजस्व मंत्री विपुल गोयल

चंडीगढ़, 7 जुलाई- हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज विभागीय हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

बैठक में राज्य की फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 26 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। इन वाहनों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को अधिक त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में बताया गया कि खरीदे जाने वाले वाहनों में यूटिलिटी व्हीकल, रिकवरी वैन तथा कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल शामिल हैं। इनकी खरीद पर 2 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की लागत आएगी तथा इन्हें दो माह के भीतर विभाग को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं श्री शेखर विद्यार्थी, वित्त विभाग के विशेष सचिव कैप्टन मनोज कुमार तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *