बिजली बिल में संशोधन एवं नया मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले डीएचबीवीएन के क्लर्क और लाइनमैन को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़:(दिव्या राणा): राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), नूंह में कार्यरत एक क्लर्क तथा एक लाइनमैन को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, लिपिक (एलडीसी), डीएचबीवीएन, नूंह तथा फारुख, लाइनमैन, डीएचबीवीएन, उजीना, जिला नूंह के रूप में हुई है।क्या था मामलाशिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसका बिजली बिल लगभग ₹44,000 आया है। बिल में संशोधन कराने तथा नया बिजली मीटर लगाने के एवज में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उससे ₹14,000 से ₹15,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लाइनमैन फारुख तथा क्लर्क सलमान खान को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की राशि आरोपियों के वाहन से बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 26 दिनांक 04.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *