भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक संपन्न, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर हुई चर्चा

चंडीगढ़,पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बीजेपी प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता धीरेन्द्र तायल , नरेश अरोड़ा, गुरप्रीत ढिल्लों,नेहा अरोड़ा एवं राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा उन्हें मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा चंडीगढ़ के नागरिकों से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों एवं मीडिया समन्वय को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *