पंचकूला(दिव्या राणा):भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पंचकूला जिले के नाडा साहिब मंडल में यशपाल सिंह और मां चंडी मंडल में डॉ बलबीर सिसोदिया को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में यह जिम्मेदारी क्रमशः सिद्धार्थ राणा और राकेश वाल्मीकि के पास था, जिन्हें अब जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अजय मित्तल ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श करके की गई है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मण्डल स्तरिय सांगठनिक गतिविधियों में और तेजी आएगी और पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।







