पंचकूला(दिव्या राणा)। महिला समानता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 13 के पार्षद एवं दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट के संस्थापक दीपक गर्ग के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचकूला के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चियां और वार्डवासी शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, बंतो कटारिया, पंचकूला के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक गर्ग ने महिला सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी भाइयों एवं अतिथियों को प्लास्टिक के थैलों के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जूट से बने थैले उपहार स्वरूप भेंट किए गए।दीपक गर्ग ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और हमें अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के थैलों का उपयोग कम कर जूट एवं कपड़े से बने थैलों को अपनाना चाहिए। इसी उद्देश्य से दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट की ओर से जूट के थैले वितरित कर लोगों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में दीपक गर्ग की सक्रिय और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सोच विशेष रूप से देखने को मिली। एक ओर उन्होंने 50 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने सम्मान दिया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जूट के थैले भेंट कर लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।वार्ड नंबर 13 के पार्षद और दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट के संस्थापक दीपक गर्ग ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं, बच्चियों और वार्डवासियों ने पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया। अतिथियों ने दीपक गर्ग और दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के अंत में दीपक गर्ग ने सभी अतिथियों, महिलाओं, बच्चियों, पार्षदों और पंचकूला वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।








