मां बेल्हा देवी धाम में रुकेगी जनसाधारण एक्सप्रेस

पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत सिंह)अयोध्या : प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए रेलवे ने नई सुविधा दी है। दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 22 सितंबर से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 13258 रात 00:48 बजे पहुंचकर 00:50 बजे रवाना होगी, जबकि 13257 रात 22:05 बजे पहुंचकर 22:07 बजे प्रस्थान करेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि ठहराव से श्रद्धालुओं और आसपास के यात्रियों का आवागमन आसान होगा। रेलवे का प्रयास है कि आस्था के इस महत्वपूर्ण केंद्र से जुड़े यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस प्रायोगिक ठहराव से दानापुर और आनंद विहार टर्मिनल की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *