माय भारत जिला सलाहकार समिति ने चंडीगढ़ में युवा सहभागिता को सशक्त बनाने के उपायों की समीक्षा की


चंडीगढ़ : (राकेश मिश्रा)
माय भारत (MY Bharat), चंडीगढ़ की जिला सलाहकार समिति (MYB-DAC) की बैठक आज उपमंडल मजिस्ट्रेट (दक्षिण), चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने उपायुक्त, चंडीगढ़ के नामित प्रतिनिधि के रूप में बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में चंडीगढ़ में माय भारत की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने विद्यार्थियों का पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक संस्थान से एक नोडल अधिकारी तथा कैंपस एम्बेसडर नियुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, स्वयंसेवा (वॉलंटियरिज्म) को बढ़ावा मिले तथा संस्थागत स्तर पर माय भारत की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

समिति ने इस बात पर विशेष बल दिया कि राष्ट्र निर्माण से संबंधित पहलों तथा माय भारत मंच के माध्यम से उपलब्ध अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) के अवसरों में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी संबंधित विभाग एवं संस्थान मिलकर चंडीगढ़ में माय भारत के सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के निर्माण की दिशा में कार्य करेंगे तथा युवाओं को सामुदायिक विकास एवं स्वयंसेवी गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।
[7:51 PM, 7/9/2026] Ritik Bhai: ।।।।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *