मुख्यमंत्री ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड और निगम सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। सभी बोर्ड एवं निगम भी इसी भावना से कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें तथा सरकार की विकास और जनकल्याण की नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, प्रभारी सतीश पूनिया, स्पेशल ऑफिसर (ग्रीवेंस रिड्रेसल) भोपाल खदरी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल सहित प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के नवनियुक्त चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *