मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।16वीं पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई, शहीद सिपाही सरबजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह, ओलंपियन रणधीर सिंह, ‘चन्न गुराया’ के नाम से प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक भूला राम, सरदार मनजीत सिंह ढोस (विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस के चाचा) तथा सरदार भूपिंदर सिंह पाहड़ा (विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के चाचा) को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सरवजीत कौर माणूंके की सिफारिश पर सदन ने सेना के शहीद सिकंदर सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने भी दिवंगत हस्तियों के जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।सदन ने उन विद्यार्थियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में उत्पन्न अनिश्चितता के माहौल का सामना करते हुए अपनी अमूल्य जान गंवा दी। साथ ही उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त की गई।श्रद्धांजलि के दौरान दिवंगत आत्माओं के सम्मान और स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *