मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित

पांचवा आयाम अम्बाला। (निखिल सोबती):युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), अम्बाला द्वारा एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अम्बाला शहर में जिला स्तरीय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सदस्य हितेश जैन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि असीम गोयल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। युवाओं की जागरूकता और सहभागिता से ही नशा मुक्त भारत का सपना साकार होगा।इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित MY Bharat का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना, उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा सेवा, नेतृत्व एवं जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” के विजन के अनुरूप MY Bharat देशभर में युवाओं को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा जैसे अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बना रहा है। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान भी इसी राष्ट्रीय संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्ति का व्यापक संदेश पहुंचाना था। इस अवसर पर सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, भाषण, पेंटिंग, रील मेकिंग एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके उपरांत चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की उपनिदेशक ओंकार स्वामी, एमिनेंट पर्सन अर्पित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, हितेश जैन बरड़, संजीव गोयल टोनी, माय भारत से अनुराग, विशाल एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *