युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक निगरानी और नैतिक सहयोग जरूरी

अंबाला, (राजकुमार) :भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके।रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।बॉक्स भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *