योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का आधार : प्रो. सतीश गंधर्व

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा यवनिका पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का हुआ शुभारंभ  

पंचकूला, 11 जून। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में  गुरुवार को सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में आयोजित कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर शुरू हुआ। तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास कराया जा रहा है।
डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में बढ़ती भागदौड़, तनावपूर्ण जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या के कारण अनेक लोग शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग एक प्रभावी और प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर धवल जी मकवाना ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पहले दिन साधकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अभ्यास करवाए गए।
स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि शिविर का आयोजन 11 जून से लेकर 13 जून तक होगा। सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे तक साधकों के लिए योगाभ्यास, स्वास्थ्य परामर्श और योग के विभिन्न आयामों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।  

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *