राम मंदिर दान गबन केस: आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

अयोध्या(जसबीर/सच कीरत सिंह), ।बहुचर्चित राम मंदिर दान गबन प्रकरण में सोमवार को अदालत ने सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।एडीजे एवं एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश रजत वर्मा के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई प्रभारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा नारायण की अदालत में हुई। इस दौरान सभी आठ आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई।सुनवाई के उपरांत अदालत ने न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड में 14 दिन का विस्तार कर दिया। इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।उल्लेखनीय है कि राम मंदिर दान गबन प्रकरण प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है। मामले की सुनवाई पर लगातार लोगों की नजर बनी हुई है। अब 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में न्यायिक प्रक्रिया का अगला चरण तय होगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *