पंचकुला: (राजकुमार)धर्मनगरी पंचकूला में राम सेवादार ट्रस्ट ने आषाढ़ अमावस्या के उपलक्ष्य में मंगलवार 14 जुलाई को नौ विशाल भंडारे लगाए।पहले भंडारे की सेवा अंजलि अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल जी (#1900, सेक्टर 21 पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में रही। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया। अशोक जी ने ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।दूसरा भंडारा जुगल किशोर सिंगला एवं सुभाष सिंगला जी के सहयोग से सनौली में लगाया गया। सिंगला परिवार ने ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।तीसरा भंडारा मनीष गर्ग जी के सहयोग से सेक्टर 16 के लेबर चौक पर पंचकूला में लगाया गया। मनीष जी द्वारा ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी गई है।चौथा भंडारा सतीश जिंदल जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया। सतीश जी ने ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी है। पांचवां भंडारा अशोक आनंद जी के सहयोग से VIP रोड़ पर लगाया गया। उन्होंने भी ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।छठा भंडारा महेंद्र बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 17 चंडीगढ़ में लगाया गया। महेंद्र बंसल जी ने ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।सातवां भंडारा संदीप बंसल जी के सहयोग से बरवाला में लगाया गया। इन्होंने भी ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।आठवां भंडारा वैभव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला में लगाया गया। इन्होंने भी ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी है। और नौवें भंडारे की सेवा नवीन कुमार गुप्ता जी के सहयोग से लगाया गया। गुप्ता जी ने ट्रस्ट को 12 भंडारों की सेवा दी है।सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, अशोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील जैन, अरुणा जैन एवं दिनेश सिंगला आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी की उपस्थिति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और प्रभु राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।






