राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सुशीला कौशिक का पार्षद दीपक गर्ग ने किया अभिनंदन

पंचकूला , (राज कुमार) :- राष्ट्रपति पदक से सम्मानित श्रीमती सुशीला कौशिक जी के सम्मान में वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक गर्ग आज उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुशीला कौशिक जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि राष्ट्रपति पदक जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना सुशीला कौशिक जी की मेहनत, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे पंचकूला के लिए गर्व का विषय है।दीपक गर्ग ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। सुशीला कौशिक जी की उपलब्धि नई पीढ़ी को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 13 के जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें अपने क्षेत्र की ऐसी गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर बेहद खुशी और गर्व है। उन्होंने सुशीला कौशिक जी को क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।सुशीला कौशिक जी ने भी पार्षद दीपक गर्ग द्वारा किए गए अभिनंदन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें राष्ट्रपति पदक मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *