चंडीगढ़: राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर, आकाश एजुकेशनल ने बुधवार को यहाँ अपने 10 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया, जो डॉक्टर के रूप में अपना करियर बना चुके हैं और वे भी जो प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई के अंतिम चरणों में हैं।इस अवसर पर बोलते हुए, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर, जसदीप सिंह बाबरा ने कहा, “हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 37 वर्षों से अधिक समय से हम छात्रों को डॉक्टर बनने के उनके सपने को साकार करने में मदद करके भारत के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में योगदान दे रहे हैं। यह कार्यक्रम हमारे पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सराहने और चिकित्सा पेशेवरों की भावी पीढ़ियों को तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का एक तरीका है।”पिछले 10 वर्षों में, आकाश के छात्रों ने नीट में 13 बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है, जो भारत के टेस्ट प्रिपरेशन के क्षेत्र में एक बेजोड़ उपलब्धि है। इसी अवधि के दौरान, आकाश के छात्रों ने लगातार एआईआर टॉप 10 रैंकों में 64% और एआईआर टॉप 100 रैंकों में 50% स्थान हासिल किए हैं।
ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन
चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…







