रेल सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी: कैफियत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला RPF-GRP के शिकंजे में, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह)अयोध्या चलती 12225 कैफियत एक्सप्रेस पर पथराव कर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।घटना 07 जुलाई 2026 की रात करीब 8:45 बजे की है। कैफियत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सोहावल रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही RPF अयोध्या कैंट और GRP की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के आसपास व्यापक सर्च अभियान शुरू किया।
RPF के एएसआई पंकज सिंह, एएसआई रमेश कुमार यादव तथा GRP के एसआई संजय अग्निहोत्री ने हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल के आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया। लगातार खोजबीन के दौरान टीम ने घटना में शामिल पिंटू (28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राम शरण, निवासी ग्राम कतरौली, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या को हिरासत में ले लिया।पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उत्तर रेलवे, चारबाग की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चलती ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा हैं। RPF-GRP ने स्पष्ट किया है कि रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कच्चे लहसुन को सही तरीके से पकाना एक रासायनिक प्रक्रिया है। डॉ अर्चिता महाजन

    लद्दाख(नेहा पांडेय ):डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और…

    पीएम की जींद रैली में पंचकूला एससी समाज की होगी व्यापक भागीदारी

    पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *