लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन

विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी प्रो. (डॉ) रश्मि सोमवंशी ने बताया की 4अक्टूबर,रविवार को लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, चिकानी में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई l कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के.मुख्य अतिथि एम. एल. सोनी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ), राजस्थान उच्चतर न्यायिक सेवा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश गोठवाल , मनोज चाचान, चैयरमैन लॉर्ड्स ग्रुप, प्रो. (डॉ) मुकेश शर्मा वाइस चांसलर, प्रो. ( डॉ) पंकज अरोड़ा रजिस्टार, प्रो. (डॉ.) स्नेह साहिवाल डीन एकेडमिक्स, प्रो.(डा).नितिन मित्तल परीक्षा नियंत्रक के द्वारा किया गया l कार्यक्रम में पी.एचडी, पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, बीएड .विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की l डिग्री पाकर विद्यार्थियों में एक अलग उत्साह तथा रोमांच था और आंखों में भविष्य की उम्मीद थी l मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि विद्यार्थियों को आज समय अनुसार अपने आप को आने वाले समय के लिए तैयार करना चाहिए जिससे समाज,राज्य व परिवार का उत्थान व विकास हो सके l हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यो को को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए जिससे भारत की सभ्यता व संस्कृति का परचम पूरे विश्व तक हो सके l कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश गोठवाल ने कहा कि हमें डिग्री के मूल्यों को समझते हुए समाज के प्रति और अपने व्यवसाय के प्रति मूल्य का निर्वाह करना चाहिए l विश्वविद्यालय के संस्थापक श्री मनोज चाचान ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी ईमानदारी के साथ अपनी डिग्री का प्रयोग करना चाहिए और समाज के विकास में अपने योगदान का निर्वाह करना चाहिए l विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है l कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन व हैडस तथा सभी शिक्षक मौजूद रहे और अंत में विश्वविद्यालय के रजिस्टार डॉ. पंकज अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की l मंच का संचालन डॉ.प्रदीप कुमार और सुश्री सलोनीअग्रवाल ने किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *