वर्दी में खाकी, दिल में शिक्षा का संकल्प; ‘खाकी वाले गुरुजी’ को मिला सम्मान

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या : पुलिस की वर्दी में जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था की है, लेकिन उपनिरीक्षक रणजीत यादव के लिए सेवा का दायरा इससे कहीं बड़ा है। वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उनके प्रयासों ने उन्हें ‘खाकी वाले गुरुजी’ की पहचान दी और अब यही सेवा भावना उन्हें ‘अवध शिक्षक श्री केआर यादव सम्मान-2026’ तक ले गई। को आदर्श डिग्री कॉलेज, रुदौली में शुभांकर वेलफेयर सोसाइटी के शिक्षक सम्मान समारोह में रणजीत यादव को सम्मानित किया गया। साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या के वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एफडी यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मान के बाद रणजीत यादव ने चयन समिति और आयोजकों के प्रति आभार जताया। उनके लिए यह सम्मान किसी पद या पुरस्कार से अधिक उन बच्चों के नाम है, जिनके बीच वे शिक्षा की उम्मीद जगाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डॉ. रविंद्र शुक्ला, संस्था के प्रबंधक रमेश यादव, अवधेश यादव, मो. कलीम और वरिष्ठ कवि इमरान आलियाबादी मौजूद रहे। वहीं लालचंद गुप्ता, श्याम गुप्ता, विजय राजपूत, पत्रकार शाकिब अंसारी, अंकित यादव, विनीत कुमार, मो. हसन रजा और अरविंद यादव ने रणजीत यादव को सम्मान मिलने पर बधाई दी। एक पुलिसकर्मी की यह कहानी बताती है कि कभी-कभी वर्दी के पीछे छिपा शिक्षक समाज के उन बच्चों तक पहुंच जाता है, जहां किताब से ज्यादा जरूरत किसी के भरोसे और हाथ बढ़ाने की होती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *