वार्ड 20 में सम्मान समारोह एवं जनसमस्याओं की सुनवाई

पंचकूला(दिव्या राणा):वार्ड नंबर 20 के सुखदर्शनपुर-खटौला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर तथा वार्ड पार्षद रोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से मेयर शाम लाल बंसल एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं।मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर ने भी क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *