विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज ‘‘माय भारत’’ पोर्टल पर लाइव

चण्डीगढ़, – वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘माय भारत’’ पोर्टल के माध्यम से आयोजित इस पहल में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के स्वरूप में बदलाव करते हुए इसका नाम ‘विकसित भारत युवा संवाद’ रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा तथा विकसित भारत/2047 के विजन के अनुरूप युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत क्विज’ 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं में भारत के प्रति ज्ञान, जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से भारतीय विविधता, देश की उपलब्धियों, विकास तथा विकसित भारत/2047 की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर युवाओं के सामान्य ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक पांच चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण क्विज 30 सितम्बर, 2026 तक, द्वितीय चरण निबंध 05 से 09 अक्तूबर, 2026 तक तृतीय चरण जिला चैंपियनशिप 10 से 16 नवम्बर, 2026 तक, चतुर्थ चरण राज्य विकसित भारत युवा संवाद 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर, 2026 तक तथा पांचवां चरण राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी, 2027 तक होगा।चैलेंज ट्रैक के दौरान युवाओं को भविष्य का शासन, शहरी विकास एवं नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, मानव पूंजी एवं युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, उद्यमिता एवं हरित विकास, जनजातीय नेतृत्व, समावेशी विकास, नवाचार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, रोजगार क्षमता, डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।राष्ट्रीय संवाद इस पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को भारत के विकास, विज्ञान, नवाचार और विकसित भारत से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी सोच रखने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। क्विज के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *