धूल नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन से करवाया छिड़काव – विपुल गोयल

चण्डीगढ, तानिया रोहिल्ला – हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह फरीदाबादवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इसके लिए जनता बधाई की पात्र है।शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में फरीदाबाद शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें स्थान पर आया। इसके बाद वर्ष 2025 में घटकर 19वें और अब वर्ष 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल 33 पायदान का सुधार होना बड़ा ही गौरवमय क्षण है। यह फरीदाबाद की जनता के भरपूर सहयोग और उनके नेतृत्व में हुए निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार की पहल पर नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में एंटी स्मॉग गन से छिड़काव करवाया, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में सहायता मिली। इसके साथ ही सड़कों की नियमित सफाई और सड़क स्वीपिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया गया, जिसमें संकरी गलियों से लेकर प्रमुख चौड़ी सड़कों तक सफाई अभियान को प्राथमिकता में रखा गया।वन और नमो वन जैसी योजनाओं से हरित गलियारा विकसितशहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी एवं प्रोत्साहन से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए विशेष कार्य किए गए। इसी कड़ी में इको वन और नमो वन जैसी योजनाओं की भी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि नमो वन योजना को फरीदाबाद के सबसे बड़े हरित गलियारे के रूप में विकसित किया गया, जिसके तहत कूड़े से भरी हरित पट्टी क्षेत्रों को शहरी वन में बदला गया और जिले की सीमाओं के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर शहर के लिए ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि शहर में इको वन, टाउन पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों को विकसित किया गया, जिसका उद्देश्य शहर को हरा भरा और स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना रहा है। इसके अलावा पेवमेंट वर्क के तहत सड़कों और खुले क्षेत्रों को व्यवस्थित ढंग से करने के कार्य भी तेजी से हुए।फरीदाबाद की जनता इस सफलता का श्रेेय हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के निरंतर सकारात्मक प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों का परिणाम मान कर उत्साहित दिखाई दे रही है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की कार्यप्रणाली की जनता खुले मन से सराहना कर रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *