सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़,तानिया रोहिल्ला।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि शेष मांगों पर भी सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को होडल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार समझती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक कर्मचारी काम पर वापस भी आए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग बनाए रखें। प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सोच विचार आवश्यक कर रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक हरेंद्र सिंह, विधायक कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *