विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में 6 अलग-अलग केसों में 6 सरकारी अधिकारियों और 2 प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस दौरान लोक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी लगन से काम किया है।उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में विजीलैंस के 23 केसों संबंधी चालान पेश किए। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजीलैंस एन्क्वाइअरी भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि 8 मुलजिमों, जिनमें 7 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला भी दर्ज किया गया है।अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के चार मामलों के बारे में विभिन्न अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें छह व्यक्तियों को दोषी करार दिया गया और 2 से 5 साल की कैद तथा 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    सेवा से नवाचार तक, साकेत महाविद्यालय

    पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत) अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार, 12 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *