लालडू, (तानिया रोहिल्ला):। शिरोमणि अकाली दल के उपप्रधान तथा मोहाली जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने के बाद लालडू क्षेत्र का विकास सीमावर्ती क्षेत्र के रूप में किया जाएगा। लालडू को गेटवे ऑफ पंजाब का दर्जा अकाली दल की सरकार में ही दिया जाएगा।अकाली दल द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत कृष्ण पाल शर्मा लालडू में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं से रूबरू हुए और उन्हें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने की अपील की। शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके अब तक हुई प्रचार के बारे में फीडबैक भी लिया।कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पंजाब में जब-जब अकाली दल की सरकार आई है तब-तब लालडू क्षेत्र का विकास हुआ है। पिछले दस वर्षों के दौरान में सत्ता में आई सरकारों के पास इस क्षेत्र में विकास के नाम पर गिनवाने के लिए कुछ नहीं है।शर्मा ने कहा कि अकाली दल ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो यहां के लोगों की समस्याओं को समझती है। इसी उद्देश्य के साथ जनसंपर्क मुहिम में लोगों से उनकी समस्याएं पूछी जा रही हैं ताकि पार्टी के घोषणा पत्र में इन समस्याओं का समाधान बताया जा सके। इस अवसर पर पार्टी नेता मनजीत सिंह मलिकपुर, रघुवीर जुनेजा, रोहित रतन, दीपक चुघ, गोपाल दास, विजय सिंगला तथा अमरीश त्यागी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।






