विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को वितरित की जाएंगी टूलकिट, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भी होगी बिक्री

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे): गोण्डा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2026 का आयोजन 15 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा।नक्शे देखेंप्रदर्शनी के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा 20 से अधिक अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शनी स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार एवं आगंतुकों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस बार प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के साथ जनपद के स्थानीय उत्पादों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत पांच इकाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *