शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिली अंसल सुशांत सिटी की नवनियुक्त टीम।


पानीपत(सन्नी कथूरिया):….।गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जनता दरबार में अंसल सुशांत सिटी की नवनियुक्त टीम ने शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर अंसल क्षेत्र को नगर निगम की सीमा में शामिल किए जाने की मांग रखी। अंसल सुशांत सिटी के प्रधान राजीव जैन ने बताया अंसल नगर निगम में शामिल होने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, नियमित सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और पेयजल जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।पूरी टीम ने शिक्षा मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और नागरिकों की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंसल सुशांत सिटी में लंबे समय से नगर निगम की सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है और इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी तथा आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मांग पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर अंसल सुशांत सिटी की नवनियुक्त टीम के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *