श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और हरियाली तीज उत्सव में उमड़ा पूरा शहर

पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने 15 अगस्त को अग्रवाल भवन में स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन धूमधाम से मनाया। लगभग दो से ढाई हज़ार की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पधारे। तीन चरणों में हुए इस कार्यक्रम की रौनक देखने योग्य थी।स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन तीनों का अद्भुत संगम अग्रवाल भवन में देखने को मिला। शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ज्योति प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी एस पी सिंगला जी ने राष्ट्र गान के साथ ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें नमन किया।पंचकूला से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक सविता गर्ग सावी ने मंच संचालन सहित गणेश आराधना कर देवताओं का आवाहन किया। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ गाकर अपने भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को राममय कर दिया।मोहाली से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक वंदना दीदी और मोनिका दीदी ने ठाकुर जी और राधा रानी सरकार के भजन गाकर उपस्थित भक्तों को खूब नचाया। सावन के गीत, देशभक्ति गीत और बोलियाँ गाकर पूरे प्रांगण को देशभक्ति, भक्ति और लोक परंपरा के रंग में रंग दिया।सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र श्री कृष्ण और राधा रानी की झांकी रही। सभी ने उनके साथ डांडिया किया। और उनके साथ बहनों पर जमकर नृत्य किया। पंचकूला का अग्रवाल भवन निधिवन बन गया जहां कृष्ण अपनी सभी गोपियों के साथ रास कर रहे थे।कार्यक्रम के बीच में पांच लक्की ड्रॉ निकाले गए। और आई हुई सभी बहनों को भेंट स्वरूप सुहाग की पोटली दी गई। अग्रवाल भवन में सजाया गया झूला भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी ने झूला झूलकर तीज का त्यौहार मनाया।विशेष उपस्थिति में एस पी सिंगला, जगमोहन गर्ग, सत प्रकाश अग्रवाल, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, विकास गोयल, नरेश सिंगला, सुभाष सिंगला, अभिषेक गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, सज्जन जिंदल, अरुण सिंघल, अशोक सिंगला, डॉक्टर बिंदल, भगवान दास मित्तल, राकेश गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, बी के अरोड़ा, रमेश गर्ग, पवन गर्ग, श्याम लाल बंसल, मुकेश गर्ग,दिनेश सिंगला, सुनील जैन एवं गिरिजेश राय आदि रहे।महिलाओं के योगदान को जितना सराहा जाए कम है। उनके सहयोग से इस कार्यक्रम में चार चाँद लग गए। विशेष उपस्थिति में अनीता बंसल, आशा गोयल, तमन्ना बंसल, शेल्फी मित्तल, नैंसी गोयल, ममता सिंगला, उपेंद्र अहलूवालिया, भावना गुप्ता, प्रिया मित्तल, सविता गर्ग सावी, सुनीता गर्ग, मोना अग्रवाल, शिखा बिंदल, मंजू गुप्ता, बिट्टी गुप्ता, सुनीता गोयल, रीना सिंगला, इंदिरा गुप्ता, बिंदु मित्तल एवं सुरक्षा गर्ग आदि रहीं।कार्यक्रम के उपरांत सभी ने टिक्की, चाट, गोलगप्पे, खीर मालपुए खाए और भोजन ग्रहण किया। सभी ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की। अंत में मुकेश बंसल ने आए हुए सभी अतिथियों, सदस्यों, नगर निवासियों और सहयोगियों का इस कार्यक्रम में पधारे और इसे सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *