श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए नौ विशाल भंडारे

पंचकुला (राजकुमार)पहला भंडारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा मनीष गर्ग जी के सहयोग से सेक्टर 16 अग्रसेन चौक पर लगाया गया। तीसरा भंडारा सोहन लाल सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर एरोसिटी मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा सुशील कुमार जी के सहयोग से सेक्टर 91 मोहाली में लगाया गया। पांचवां भंडारा राहुल जी के सहयोग से फेस 1 चंडीगढ़ में लगाया गया। छठा भंडारा रंजन जी के सहयोग से बुडैल में लगाया गया। सातवां भंडारा केवल जी के सहयोग से फेस 9 मोहाली में लगाया गया और आठवें भंडारे की सेवा पार्थ जी के सहयोग से कालका में रही। और नौवा भंडारा अंजू जी के सहयोग से मुबारकपुर में लगाया गया।सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, राज मित्तल, विकास गोयल, सुभाष सिंगला, अशोक अग्रवाल, परवीन गोयल, दिनेश सिंगला, सुनील जैन एवं गिरिजेश राय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *