सड़क सुरक्षा को लेकर कर्नलगंज पुलिस का जागरूकता अभियान

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – सड़क हादसों पर लगाम लगाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कर्नलगंज पुलिस ने कर्नलगंज बस स्टाप पर बड़ा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।कानून प्रवर्तन पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में कस्बा कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने पूरी पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान सबसे बड़ा काम पुलिस ने यह किया कि रोडवेज बसों व अन्य सभी वाहनों को बस स्टाप के मुख्य चौराहे से करीब 50 मीटर आगे यातायात वाली बैरिकेडिंग लगाकर सुव्यवस्थित रूप से खड़ी करवाया गया। इससे चौराहे पर लगने वाले रोज के जाम से लोगों को निजात मिली और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। वहीं बसस्टाप पर पूरी पुलिस टीम मुस्तैद दिखी। टीम ने बस चालकों-परिचालकों को ओवरलोड सवारी न बैठाने, निर्धारित स्टाप पर ही बस रोकने और तेज रफ्तार से बचने और जाम न लगाने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस ने बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग करने वाले तथा लापरवाह पूर्वक बाइक चलाने वाले को मौके पर रोक कर समझाया तथा कहा जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है हेलमेट और सीट रिजल्ट जीवन रक्षक है चलन से बचने का साधन नहीं।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय के कुशल नेतृत्व मेंचौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने पूरी पुलिस टीम के साथ सड़क पर मौजूद रहकर यात्रियों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया उन्होंने यात्रियों और राज वीरों को सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतनी तथा नशे में वाहन चलाने तथा ट्रिपलिंग रोकने हेतु वाहन चालकों को जागरूक किया। चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह कहा सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यह सहयोग सभी से संभव है। हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित घर पहुंचना हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान पर सरकारी प्रस्ताव

    यह अभियान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से शुरू हुआ उस दिन वहां की पवित्र मिट्टी से भरे कलश पूजन करके देशभर के…

    मोती मस्जिद में सजी अक़ीदत की महफिल, इल्म और किरदार के पैगाम से रोशन हुआ जश्ने सादेक़ैन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) एवं उनके छठे उत्तराधिकारी हज़रत इमाम जाफर-ए-सादिक़ (अ.स.) की विलादत की पूर्व संध्या पर मोती मस्जिद में जश्ने सादेक़ैन का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *