सफाई कर्मचारियों को दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुने सरकार : प्रदीप चौधरी

कालका (राजकुमार) एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर अपने हक की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार को कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा कर उन्हें पक्का करने के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। यह बात कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने वीरवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। वह कालका में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। प्रदीप चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार को कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।जातिगत प्रमाणपत्रों से जुड़े हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार इस तरह की घोषणाओं के माध्यम से समाज में भाईचारे में दरार डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पहचान के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। सरकार को समाज में नफरत फैलाने वाली राजनीति से बचते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए। इस मौके पर नरेश मान, सुनील शाम, अजय सिंगला, महिंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *