सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी का नए कार्यालय में शुभारम्भ, 500 पौधे लगाने का लिया संकल्प ।

पंचकूला (नेहा पांडेय ):सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी, अम्बाला के नए कार्यालय का शुभारम्भ बृहस्पतिवार को कर्ण पैलेस के पीछे स्थित अम्बिका विहार, परशुराम नगर में अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्म सिंह जस्सल के बगीचे में बने भवन में किया गया। इस अवसर पर संस्था की मासिक बैठक राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक, प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान तथा कन्वीनर सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा ने बताया कि संस्था के संचालन के लिए कार्यालय का कमरा धर्म सिंह जस्सल ने निःशुल्क उपलब्ध कराया है। उनकी इस सराहनीय पहल पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 500 पौधे लगाने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्षा ऋतु के दौरान विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को व्यापक जनसहयोग से सफल बनाने का भी आह्वान किया गया।सर्वसम्मति से सुमित मेंदीरत्ता तथा कुलभूषण राणा को संस्था का नया सदस्य बनाया गया। साथ ही संस्था के कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान की अध्यक्षता में एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज एवं धर्म सिंह जस्सल को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति को नियमों के अनुसार कार्यालय के लिए दस कुर्सियां एवं एक टेबल खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान इस माह जन्मदिन मना रहे चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक, शिवदयाल शर्मा, भूषण कुमार शोरी एवं जोगींदर पाल कौशल को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं जगदीश लाल शर्मा, एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज, संजय गौड़ तथा पत्रकार सुभाष चन्द्र शर्मा को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर सभी सदस्यों ने बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।बैठक में एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज (महासचिव), सुमित मेंदीरत्ता, कुलभूषण राणा, विनोद महता, महेंद्र पाल शर्मा सौंडा, धर्मपाल शर्मा सौंडा तथा संजय गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान ने धर्म सिंह जस्सल का आभार व्यक्त करते हुए सभी पुराने सदस्यों से कम से कम एक-एक नया सदस्य जोड़ने का आह्वान किया, ताकि संस्था समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सके। कन्वीनर सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *