पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोंडा सावन के तीसरे सोमवार को दुखहर नाथ बाबा बारखंडी नाथ मंदिर बालेश्वर नाथ साहित् सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक वह रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।सावन के पावन महीने में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के महंत सुनील पुरी जी ने बताया कि सावन के सोमवार को गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बलरामपुर समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बारखंडी नाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं।सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा की।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में परेशानी न हो।







