सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से वंचितों तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ- कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। मंत्री रविवार को हिसार में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके यथासंभव समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों द्वारा रखे गए महत्वपूर्ण सुझावों पर भी गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जनहित से जुड़े सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सोमवार से सेवा संकल्प अभियान के तहत हिसार में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *