स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान – रेखा गोयल स्वच्छता अभियान के तहत गोल्डन पार्क में चला स्वच्छता अभियान

पांचवा आयाम/सन्नी कथूरिया
समालखा….भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छता अभियान के तहत समालखा शहरी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष रेखा संजय गोयल के नेतृत्व में गोल्डन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई की और कचरा उठवाया| इस दौरान उपस्थित लोगों ने पार्क परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

मंडल अध्यक्ष रेखा संजय गोयल ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखे तथा दूसरों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए| उन्होंने कहा कि सफाई कोई एक दिन का कार्य नहीं बल्कि प्रति दिन किया जाने वाला आवश्यक कार्य है| स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सतत प्रयास किए जाने चाहिए| उनके साथ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शीतल नेगी ने लोगों से अपील की कि पार्क को स्वच्छ रखें और एकल प्रयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें | पार्क में हरियांली के संरक्षण के लिए पौधों में नियमित पानी देते रहें | इस अवसर पर पार्षद संजय गोयल, महामंत्री रॉकी वर्मा, नरेंद्र कौशिक, हरीश महिंद्रा, बबीता साहनी, मीणा धीमान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *