पांचवां आयाम:बरवाला:(दिव्या राणा):स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित स्वामी देवी दयाल लॉ कॉलेज द्वारा ‘प्लांटेशन ड्राइव–2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति नवाब सिंह (सेवानिवृत्त), हरियाणा मानवाधिकार आयोग के माननीय न्यायिक सदस्य एवं पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुलदीप जैन, बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष अधिवक्ता सतपाल सिंह तथा आसमान फाउंडेशन की समाजसेवी एवं मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री प्रियंका पुनिया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी संबोधन में अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा प्रकृति के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।इस अवसर पर लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित प्रभावशाली भाषण एवं भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता, रचनात्मकता एवं हरित भविष्य के निर्माण के प्रति उनके संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के जनरल सेक्रेटरी श्री अमित जिंदल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।इसके उपरांत मुख्य अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का सफल समन्वयन विधि विभागाध्यक्ष(Covener) डॉ. सिमरत एवं सुश्री रितु (Co-Convener) द्वारा किया गया । इस अवसर पर डीन अकादमिक्स डॉ. पूजा अरोड़ा, डीन इंस्टीट्यूशनल वेलफेयर ईर. आशिमा ठाकुर, स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न संस्थानों के प्राचार्यगण, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।पीआर सेल की ओर से सुश्री अंकिता अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्लांटेशन ड्राइव–2026’ संस्थान की पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”आज पौधा लगाएँ, कल स्वच्छ हवा पाएँ — आइए, वृक्ष लगाकर धरती को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाएँ।”







