पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा -‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, गोण्डा में भव्य तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा जागरूकता रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा हरी झण्डी दिखाए जाने के बाद तिरंगा यात्रा सेंट जेवियर्स स्कूल से रवाना होकर अम्बेडकर चौराहा तक गई। रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में विशेष आकर्षण का केन्द्र 50 मीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे विद्यार्थियो







