एसपी सिटी-सीओ सिटी की सख्ती, छह मुकदमों वाला जालसाज गिरफ्तार

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:कूटरचना और जालसाजी के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने 35 वर्षीय शुभम गुप्ता उर्फ शिव्वू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 10 अगस्त को स्माइलगंज साहबगंज स्थित रामपथ मार्ग के किनारे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में वर्ष 2018 से 2026 के बीच छह मुकदमे दर्ज हैं।गोमतीनगर, लखनऊ निवासी व्यक्ति की तहरीर पर 14 जुलाई 2026 को मुकदमा संख्या 409/2026 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।अपराध किया तो कार्रवाई तय : चक्रपाणि त्रिपाठीनगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कूटरचना और जालसाजी समेत किसी भी अपराध में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर : यश त्रिपाठीक्षेत्राधिकारी नगर श्री यश त्रिपाठी ने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में पुलिस कार्रवाई से बचने नहीं दिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक शुभम गुप्ता के खिलाफ छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। इनमें वर्ष 2018 और 2022 के विद्युत अधिनियम, वर्ष 2024 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा वर्ष 2025 और 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं।गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव और कांस्टेबल शिव विकास की टीम ने की। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *