हरियाली से सजेगा अवध विश्वविद्यालय का नया परिसर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मियावाकी वन का किया उद्घाटन

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में विकास और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को नवीन परिसर में मियावाकी वन, ईडीपी बेसमेंट और 11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधीन एवं संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मियावाकी वन में चंदन एवं रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 32 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित इस मियावाकी वन में लगभग एक किलोमीटर लंबा घुमावदार भ्रमण मार्ग बनाया गया है। परिसर को हराभरा और जैव विविधता से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से यहां 1100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं। मियावाकी वन विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में प्रकृति, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का आकर्षक उदाहरण बनकर उभर रहा है।उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने ईडीपी बेसमेंट एवं 11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, राज्यपाल एवं कुलाधिपति के ओएसडी अशोक देसाई, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम प्रशासन, कुलसचिव डॉ. विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *