हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलेवार संवाद बैठकों के पांचवें चरण की शुरुआत 25 अगस्त से झज्जर जिले से होगी। इस चरण के दौरान विभिन्न जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया जाएगा।
25 अगस्त को झज्जर एवं भिवानी में कार्यक्रम25 अगस्त को झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ एवं बादली विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसी दिन झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी, भिवानी ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी तथा भिवानी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठकों का भी आयोजन होगा।26 अगस्त को भिवानी एवं दादरी जिले के विधानसभा क्षेत्रों में संवाद
26 अगस्त को भिवानी, लोहारू, बवानी खेड़ा, तोशाम, बाढड़ा एवं दादरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें होंगी। इसी दिन दादरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की जाएगी।27 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिले में संगठनात्मक संवाद27 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के साथ-साथ महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली एवं नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी।इन बैठकों के माध्यम से पार्टी नेतृत्व स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय मुद्दों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सुझावों पर चर्चा करेगा।
30-31 अगस्त को दिल्ली में हरियाणा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकातइसके अतिरिक्त, एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त 30 एवं 31 अगस्त को 24 अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हरियाणा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।जिलेवार संवाद बैठकों के चार चरणों के माध्यम से अब तक हरियाणा के 16 जिलों, 24 जिला कांग्रेस कमेटियों तथा 63 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं। पांचवें चरण के पूरा होने के बाद यह संगठनात्मक संवाद अभियान 20 जिलों, 29 जिला कांग्रेस कमेटियों तथा 77 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी का यह संवाद अभियान संगठन को जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सीधा संवाद और समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *