हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रोहताश जांगड़ा ने सेक्टर-4, पंचकूला स्थित बोर्ड के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।श्रम निरीक्षक (कल्याण), श्रम कल्याण अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण),बैठक में उप-अधीक्षक, सहायक ( स्थापना शाखा) तथा प्रोग्रामर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान श्रमिकों के कल्याण एवं हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं तथा उनके कल्याण के लिए सरकार एवं बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा श्रमिकों के हितों की अनदेखी अथवा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें तथा उन्हें बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। श्री जांगड़ा ने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पित भाव से कार्य करें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से श्रमिक कल्याण के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *