अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला बनेगा राज्य स्तरीय आयोजन का केंद्र- उपायुक्त

पंचकूला, 18 जून : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर 21 जून को आयुष विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा जिला प्रशासन, पंचकूला के सहयोग से राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में किया जाएगा।उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 जून (रविवार) को प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड के रूप में सफेद टी-शर्ट तथा नीले अथवा काले रंग का लोअर/ट्रैक पैंट निर्धारित किया गया है।उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया। नागरिक हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट https://www.internationalyogadayhry.in/signin.php पर अपना पंजीकरण भी कर सकते हैं।उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं।” योग स्वस्थ, निरोग एवं समृद्ध जीवन का आधार है। सतपाल शर्मा ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘योग से निरोग हरियाणा’ के संकल्प को साकार करें तथा इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *