अंबाला शहर सिविल अस्पताल में शुरू हुई न्यूरोलॉजी ओपीडी,पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया शुभारंभ

पांचवा आयाम
अंबाला : (निखिल सोबती)
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने सिविल अस्पताल में न्यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा से अब न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने न्यूरोलॉजी ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही है। अस्पताल आने वाले लोग भी सुविधाओं को लेकर काफ़ी संतुष्ट हैं। बता दें कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और उपचार मिल सकेगा। न्यूरोलॉजी ओपीडी प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे बुधवार को संचालित होगी। इसमें न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान असीम गोयल ने नागरिक अस्पताल में उपचार हेतू आए मरीजों व् उनके परिजनों से भी बातचीत की ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *