अकाली दल की सरकार ने पंजाब में किया खेलों का विकास:एन के शर्मा

कुड़ांवाला में बॉडी बिल्डर राकेश कुमार को किया सम्मानित डेराबस्सी। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि पंजाब में अकाली दल ऐसी पार्टी है जिसने सबसे पहले पंजाब की पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया और कब्बडी तथा फुटबाल जैसे टूर्नामेंट करवाए गए। अकाली दल की सरकार के समय में डेराबस्सी ही नहीं बल्कि समूचे पंजाब में खेलों का बुनियादी ढांचा विकसित किया गया। एन के शर्मा गांव कुड़ांवाला में नेशनल बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार रिंकू को सम्मानित करने के बाद ग्रामीणों से रूबरू थे। उन्होंने बॉडी बिल्डर राकेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार के समय में विकसित किए गए खेल स्टेडियम आज बदहाली का शिकार हैं। पंजाब में दोबारा अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने पर खेलों के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर सर्कल प्रधान राजिंद्र सिंह, कर्मपाल खेड़ी गुज्जरां, मेजर सिंह कुड़ांवाला, पूर्व सरपंच रामनाथ कुड़ांवाला, पूर्व सरपंच राजिंद्र सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *